शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 388 अंकों का उछाल (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 387.92 अंकों (2.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,231.04 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,264.84 के उच्च और 14,997.75 के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 165.66 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 129.65 अंकों(2.8 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,523.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4,532.40 के ऊपरी और 4,405.95 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 10.80 की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 118.63 अंकों (2.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,293.37 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 125.49 अंकों (2.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,942.85 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी,टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 5.08 प्रतिशत,सीडी के शेयर मूल्यों में 4.47 प्रतिशत और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 4.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1803 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई। 835 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications