लश्कर के खिलाफ कार्रवार्ई सबूत मिलने पर ही : कुरैशी

फुकेट (थाईलैंड), 23 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई आतंकी हमलों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा का हाथ होने का सबूत मिलने पर ही पाकिस्तान उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह बात पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को यहां कही।

कुरैशी से संवाददाताओं ने जानना चाहा था कि पाकिस्तान ने गत 26 नवंबर के आतंकी हमलों के दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करने का फैसला किया है? इस पर कुरैशी ने कहा कि "कोई सबूत मिला तभी हम लश्कर-ए तैयबा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"

मुंबई आतंकी हमलों के दौरान पकड़े गए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "हम उचित माध्यमों के जरिए कसाब का कबूलनामा पाने का इंतजार कर रहे हैं।"

कुरैशी का यह बयान मिस्र के शर्म अल-शेख में दोनों पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्रियों की शिखर बैठक के बाद जारी घोषणा पत्र के चंद दिन बाद आया है। इसमें समग्र वार्ता प्रक्रिया को आतंकवाद के मसले से अलग करने पर सहमति की बात कही गई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों से मुंबई में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+