इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए भारत में हैं बिल गेट्स
इस पुरस्कार के लिए 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' को चुना गया है। इस संस्था के कर्ता-धर्ता गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा हैं। गेट्स शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद से मुलाकात करेंगे।
इस संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि भारत में गेट्स का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है लेकिन उनके यहां आने की मुख्य वजह पुरस्कार ग्रहण करना ही है।
एक अधिकारी ने कहा, "यह संस्था एचआईवी/एड्स सहित कई मसलों पर सक्रिय रूप से काम करती रही है। गेट्स अपनी इस यात्रा के दौरान संस्था की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख भी करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications