स्पेन में शुक्रवार को स्थापित होगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन

हजारों साल से स्पेन के केनेरी द्वीप के निवासी मानते आ रहे हैं कि इस पर्वत में जादूई शक्तियां हैं और वे उसकी पूजा करते है।

इस दूरबीन को विश्व की सबसे बड़ी टाइम मशीन के रूप में विकसित किया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह यंत्र वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की उत्पत्ति के नए रहस्यों को खोजने में मदद करेगा।

केनेरी द्वीप की यह द ग्रेंटिकेन या जीटीसी दूरबीन विश्व की अब तक की सबसे बड़ी करीब एक दर्जन दूरबीनों से भी बड़ी है।

ला पाल्मा द्वीप में रॉक्यू डी लॉस मुचाकोस पर्वत पर स्थित केनेरीज एस्ट्रोफिजिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक फ्रांसिस्को सेनचेज का कहना है कि जीटीसी एक अद्भुत जादू है, यह एक चुनौती था जिसे कई लोगों ने असंभव समझा था।

इस दूरबीन की ऊंचाई एक 14 मंजिली इमारत के बराबर है और इसका व्यास 35 मीटर है। किंग जॉन कारलोस इसका उद्घाटन करेंगे।

इस दूरबीन का वर्ष 2007 से ही प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक प्राथमिक दर्पण लगा है, जिसका व्यास 10.4 मीटर है।

यह 82 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रकाश को अवशोषित कर सकता है, जो इसे विशेष बनाता है। इसे बनाने में नौ वर्षो का समय लगा है।

शक्तिशाली दर्पण के साथ यह दूरबीन दूरस्थ तारामंडलों को देखने में सक्षम है। इस तरह यह ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+