करोड़पति बनते ही जाना पड़ा जेल
टोरंटो के निकट बैम्पटन शहर में रहने वाले बैरी शेल (45) को बीते सोमवार ही लॉटरी का चेक मिला था और इसके तत्काल बाद ही उसे जेल हो गई।
दरअसल, 5,000 डॉलर की चोरी और अवैध संपत्ति के मामलें में सुनवाई के दौरान अदालत में न पहुंचने की वजह से शेल के खिलाफ 2003 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
'ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग'(ओएलजी) मुख्यालय में शेल की चेक के साथ तस्वीर देखकर पुलिस हरकत में आई। इसके बाद शेल को गिरफ्तार कर लिया गया। शेल को लंबित पड़े मामलों में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications