हादसे में कांवड़िए की मौत के बाद हंगामा
इलाहाबाद के हंडिया थाना-प्रभारी राजधारी प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि कांवड़िए संगम से जल लेकर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। वाराणसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैदाबाद से लगे हरिपुर बीघा गांव के निकट ट्रक की चपेट में आ जाने से एक कांवड़िए की मौत हो गई। मारे गए कांवड़िए की पहचान बच्चा लाल के रूप में की गई है जो वाराणसी का रहने वाला था।
प्रसाद के मुताबिक बच्चा लाल की मौत के बाद कांवड़िए भड़क गए। कांवड़ियों ने वहां खड़े तीन ट्रकों व कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और वाराणसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान हालात काबू करने पहुंची पुलिस पर भी कांवड़ियों ने पथराव किया।
इलाहाबाद पुलिस प्रमुख चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications