नीतीश कुमार ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र
उन्होंने पत्र में कहा है कि बिहार सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्यों में से एक है। अगर बिहार में गन्ना से इथानॉल बनाने को मंजूरी मिल जाए तो यहां के किसानों को और अधिक मुनाफा होगा।
पत्र में उन्होंने कहा है कि इस संबंध में विधानमंडल से पारित विधेयक को स्वीकृति के लिए दो वर्ष पूर्व केन्द्र सरकार के पास भेजा गया, परंतु इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विधेयक पर केंद्र की मंजूरी के बाद राज्य में इथानॉल बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
उन्होंने लोकसभा में कृषि मंत्री के उस बयान पर भी पुनर्विचार करने को कहा है जिसमें इथानॉल बनाने के लिए तीन या पांच वर्ष की इजाजत देने की बात कही गई थी।
पत्र में बताया गया है कि बिहार में इथानॉल के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। ये सभी प्रस्ताव निजी क्षेत्र के हैं। इतनी बड़ी रकम कोई तीन या पांच वर्ष के लिए कैसे निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश होता है तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications