नीलेकणी ने विशिष्ट पहचान पत्र योजना पर काम शुरू किया

योजना आयोग के मुख्यालय योजना भवन में कामकाज संभालने के बाद पत्रकारों से मुलाकात में नीलेकणी ने कहा कि उनके प्राधिकरण का मुख्य काम एक डाटाबेस तैयार करना है जो विशिष्ट पहचान पत्र जारी में सहयोग करेगा।

इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा व्यक्तिगत तौर पर चुने गए 54 वर्षीय नीलेकणी ने कहा, "यह सत्यापन की राष्ट्रव्यापी व्यवस्था होगी।" परियोजना के चेयरमैन का पद कैबिनेट मंत्री के दर्जे का है।

उन्होंने कहा, "हर किसी के लिए पहचान जरूरी है, विशेषकर गरीबों के लिए। एक पहचान हासिल करना कठिन काम है। हम लोगों का एक डाटाबेस तैयार करेंगे। हमारे पास बहुत सरल बायोमैट्रिक डाटाबेस होगा। हम केवल बहुत मूल जानकारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण स्वयं बायोमेट्रिक कार्ड जारी नहीं करेगा बल्कि जो डाटाबेस तैयार किया जा रहा है उससे सरकारी एजेंसियों को इस काम को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

नीलेकणी ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के कई पहचान पत्रों की जगह एक पहचान पत्र जारी करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+