अदालत ने कसाब का 'कबूलनामा' दर्ज किया
विशेष न्यायाधीश एम.एल. ताहियानी ने यह भी व्यवस्था दी कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमलों से जुड़े मुकदमे की सुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी।
विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने संवाददाताओं को बताया कि अब तक इस मामले में अभियोजन पक्ष 134 गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है और 15 गवाहों के बयान दर्ज होना अभी बाकी है।
कसाब ने सोमवार को मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका और खुद के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात कबूल कर ली थी। कसाब ने अदालत को आतंकी हमलों से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खौफनाक विवरण भी बताया था।
इन हमलों में विदेशियों सहित 180 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications