कलाम ने माफीनामा मिलने से इंकार किया
कलाम ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "मुझे जितना कहना था वह मैंने कह दिया। मुझे कोई भी माफीनामा नहीं मिला है।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह इससे आगे कुछ भी नहीं कहेंगे।
यह पूछे जाने पर कि एयरलाइंस के कर्मचारियों ने आपके साथ जैसा बर्ताव किया उससे आपको अपमान नहीं महसूस हुआ। इसके जवाब में कलाम ने कहा, "मेरे साथ जो घटना घटी वह सच है। इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है। इस मसले पर संसद में भी चर्चा हो चुकी है।"
उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेवार्क रवाना होने के लिए विमान में सवार होने से पहले पूर्व राष्ट्रपति कलाम के पूरे शरीर की तलाशी ली गई थी, यहां तक की उनसे जूता उतारने को भी कहा गया था।
कलाम की इस तलाशी पर पिछले दिनों संसद में भी हंगामा हुआ। घटना को 'अक्षम्य' करार देते हुए सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अमेरिकी विमानन कंपनी कांटीनेंटल को नोटिस भी जारी किया है। हालांकि अमेरिकी कंपनी ने कहा है कि उसने नियमों के मुताबिक ही कलाम की तलाशी ली। बाद में इस प्रकार की खबरें आईं कि कंपनी ने अपनी इस कार्रवाई के लिए कलाम से माफी मांग ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications