अंबेडकरनगर में छात्रों ने की तोड़फोड़ व आगजनी
जिले के पुलिस प्रमुख आर. के. स्वर्णकार ने आईएएनएस को बताया कि आज सुबह जिला डाकघर में सैकड़ों अभ्यार्थी पुलिसभर्ती का फार्म लेने आये थे। फॉर्म वितरण में कथित देरी के बाद छात्र भड़क गये और उन्होंने डाकघर और कई रोडवेज बसों पर पथराव के साथ-साथ आगजनी और तोड़फोड़ भी की।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस पर भी अभ्याíथयों ने पथराव किया, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि लाठी चार्ज में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है।
स्वर्णकार ने बताया कि तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले पांच-छह उपद्रवी छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications