तारेगना में बादल, बनारस में डायमंड रिंग

Diamond view of Solar Eclipse
इस सदी का सबसे लंबा समय तक लगने वाला सूर्यग्रहण को अधिक समय तक देखने की लालसा में बिहार के तारेगना पहुंचे वैज्ञानिकों और खगोलविदों को बुधवार को उस समय काफी निराशा हुई जब पटना और तारेगना में सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं वाराणसी में दुनिया भर से आए सैलानियों व वैज्ञानिकों को डायमंड रिंग व्‍यू देखने को मिला।

बुधवार को मसौढ़ी अनुमंडल के तारेगना में 3.48 मिनट तक पूर्ण सूर्यग्रहण को देखने के लिए देश तथा विदेश के खगोलविदों तथा वैज्ञानिकों समेत करीब 40, 000 लोग तारेगना पहुंचे थे। बिहार में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहने के कारण आकाश में इस अद्भुत नजारे को देखने से लोग वंचित रह गए। हालांकि पूर्णिया, सहरसा तथा गया सहित कुछ क्षेत्रों के लोगों ने पूर्ण सूर्यग्रहण देखने का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

खगोलविद निराश हुए

इधर, पिछले दो दिनों से पटना तथा तारेगना में डेरा जमाए दिल्ली के स्पेस सेंटर के वैज्ञानिक विक्रांत मंडल ने बुधवार को कहा कि बादल रहने के कारण वैज्ञानिकों को निराशा हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्ण सूर्यग्रहण के बाद आसमान से बादल छंट गए थे इस कारण कुछ समय तक सूर्यग्रहण को देखा जा सका।

तारेगना के अलावे पटना के गांधी मैदान, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र तथा तारामंडल में भी सूर्यग्रहण देखने के लिए इंतजाम किए गए थे। सूर्यग्रहण के सेंट्रल लाईन पर होने के कारण तारेगना से सूर्यग्रहण अधिक समय तक देखा जाना था। बुधवार को बिहार में सूर्यग्रहण लगभग साढ़े पांच बजे सुबह से शुरू होकर 7.25 बजे तक रहा।

डायमंड रिंग का अदभुत नजारा


वाराणसी में विभिन्‍न देशों से आये सैलानियों, खगोलविदों और यहां के निवासियों ने गंगा नदी के तट पर खड़े होकर सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। खास बात यह है कि भारत में सबसे खूबसूरत सूर्यग्रहण यहीं देखने को मिला। करीब तीन मिनट तक आसमान में हीरे की अंगूठी जैसा नजारा देखने को मिला। यही कारण है कि यहां के लोग खासे उत्‍साहित हुए।

दिल्‍ली में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिला। यहां पिछले दो दिन से छाए बादलों के चलते लोगों को सूर्य ग्रहण दिखने की उम्‍मीद नहीं थी, लेकिन सुबह तड़के सारे बादल छंट जाने के कारण यहां के लोग सूर्य ग्रहण का लुत्‍फ उठा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+