अरब राजकुमारी ने ली ब्रिटेन में पनाह

राजकुमारी ने कोर्ट में बताया कि अगर वह अवैध संतान के साथ अपने देश लौटती है तो उसे 'संगसार' (इस सज़ा के मुताबिक आरोपी को पत्थर मार-मार कर उसकी जान ले ली जाती है) की सजा मिलेगी। इसके बाद कोर्ट ने राजकुमारी को शरणार्थी का दर्जा दे दिया।
ब्रिटिश अखबार 'द इंडिपेंडेंट" की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के शाही परिवार के एक अधिक उम्र के सदस्य से ब्याही इस राजकुमारी ने जज को बताया कि उसके गैर मुस्लिम ब्रिटिश ब्वॉयफ्रैंड से अवैध संबंध थे और यह बच्चा भी उसी का है।
राजकुमारी ब्वॉयफ्रैंड से ब्रिटेन में मिली थी और दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। फिर वह गर्भवती हो गई थी। राजकुमारी ने गुप्त रूप से बच्चे को जन्म देने के लिए अपने पति को मना लिया था और वह ब्रिटेन आ गई थी।
इसके बाद ससुराल और मायके दोनों ने उससे संपर्क तोड़ लिया। ब्रिटिश सरकार ने इस राजकुमारी की पहचान गुप्त रखी है और सऊदी अरब का शाही परिवार भी इस संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications