नेपालः माओवादी सांसदों की पिटाई

माओवादियों ने तमांग समुदाय को ज्यादा अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कोडारी, बीपी और पसांग लामू हाइवे पर बंद का ऐलान किया था। माओवादियों के मुख्यधारा की राजनीति से जुड़ने के बाद यह पहला मौका है जब जनता ने माओवादी नेताओं पर हमला किया है।
यह संघर्ष स्थानीय लोगों और माओवादियों से जुड़े संगठन तमसालिंग जॉइंट स्ट्रगल कमिटी (टीजेएससी) के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ। इसमें माओवादी सांसद प्रेम तमांग बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि उनके एक साथी सांसद संतू माया तमांग को हल्की चोटें पहुंचीं।
मामला तब भड़क उठा जब बलाजू इलाके के लोग टीजेएससी द्वारा हाइवे पर बंद रखे जाने का विरोध करने सड़क पर उतरे। इस बंद की अगुआई तमांग कर रहे थे। पुलिस ने टीजेएससी के पांच कार्यकर्ताओं और माओवादियों पर हमला करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications