Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयरलाइंस ने डा. कलाम से माफी मांगी

Dr APJ Abdul Kalam
नई दिल्‍ली। देश के पूर्व राष्‍ट्रपति डा. एपीजे अब्‍दुल कलाम से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को जूते उतरवाने की घटना पर अमेरिकन कॉन्‍टीनेंटल एयरलाइंस ने माफी मांग ली है।

औपचारिक माफीनामा प्रस्‍तुत करते हुए कॉन्‍टीनेंटल एयरलाइंस ने कहा, "हमारा मकसद डा. कलाम को किसी भी प्रकार से भावात्‍मक रूप से ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि उन्‍हें किसी भी प्रकार की परेशानी हुई है, तो उसके लिए हम माफी मांगते हैं।" साथ ही माफी में कंपनी ने यह भी कहा कि वो सिर्फ नियमों का पालन कर रहे थे।

कंपनी के खिलाफ एफआईआर

असल में मंगलवार को अमेरिकी विमानन कंपनी ने भारतीय नियमों का उल्‍लंघन करते हुए फ्लाइट में दाखिल होने से पहले पूर्व राष्‍ट्रपति डा. कलाम की चेंकिंग की। इस दौरान न केवल उनकी जेबें चेक हुईं, बल्कि उनके जूते तक उतरवाये गए। जबकि भारतीय नियमों के मुताबिक पूर्व राष्‍ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्‍य न्‍यायधीश की तलाशी लेना मना है।

उधर इस मामले पर एविएशन अथॉरिटी ने विमानन कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी है। माफी मांगे जाने के बाद फिलहाल एफआईआर वापस लिए जाने की कोई खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+