कराची: इमारत ढहने से 9 की मौत

यह घटना मंगलवार रात लियाकताबाद जिले में घटी। पुलिस अधिकारी नईम खान ने बताया, "देर रात मलबे से छह शव निकाले जा चुके थे जबकि तीन की बरामदगी बुधवार सुबह हुई।" उन्होंने बताया कि हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
खान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करते हुए इमारत में एक और मंजिल बनाई गई थी। प्रशासन शनिवार को इमारत की ऊपरी मंजिल ढहाने वाला था लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से यह काम टाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications