सूर्यग्रहणः 60 बच्चों को ज़मीन में गाड़ा

Solar Eclips
गुलबर्ग। सूर्यग्रहण के प्रति लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए किए जा रहे तमाम कोशिशों के बावजूद लोग अब भी इसे लेकर तरह-तरह के अंधविश्वास पाले हुए हैं। कर्नाटक के गुलबर्ग में बुधवार को सूर्यग्रहण के मौके पर अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया।

आस्था के नाम पर यहां लगभग 60 बच्चों को एक तालाब में जमीन के अंदर गर्दन तक गाड़ कर रखा गया। ये मासूम बच्चे घंटों तक मिट्टी में दबे रहे। यहां के लोगों का मनना है कि सूर्यग्रहण के दिन खारी बावड़ी नाम के इस तालाब में बच्चों को गाड़ने से बच्चों की मानसिक और शारीरिक बीमारियां दूर हो जाती हैं और वे भविष्य में स्वस्थ रहते है।

बच्चों को गाड़ने का ये सिलसिला सुबह पांच बजे शुरू हुआ और ग्रहण का सूतक छूटने तक चलता रहा। यहां पिछले पांच साल से लोग ऐसा करते आ रहे हैं। अब इसकी जानकारी मिलने पर आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के लोग भी अपने बीमार बच्चों को यहां लाने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+