कांग्रेस की माया को चेतावनी

Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के घर हुई आगजनी मामले में कांग्रेस ने मायावती सरकार को चेतावनी दी है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी तो 1 अगस्त से पार्टी प्रदेशव्यापी प्रदशर्न करेगी।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की आपराधिक जांच विभाग की अपराध शाखा (सीबी-सीआईडी) ने आगजनी मामले की जांच शुरु कर दी है। सीआईडी की एक टीम ने मंगलवार को पहली बार घटनास्थल का मुआयना किया। सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए.एल.बनर्जी के नेतृत्व में टीम आगजनी का शिकार हुए जोशी के घर पहुंची और करीब एक घंटे तक घटनास्थल का मुआयना किया। टीम ने फारेंसिक जांच के लिए कुछ जले हुए अवशेष एकत्र किए।

राज्य के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि आगजनी की घटना की जांच को लेकर राज्य सरकार पर कोई उंगली न उठाए इसलिए जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई और जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर कांग्रेस ने सीबी-सीआईडी जांच को पूरी तरह से नामंजूर कर दिया है। पार्टी लगातार मांग कर रही है कि पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई)से कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+