खौलती दाल में गिरने से बच्ची की मौत

रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर कोल्हैया कनाडू गांव के एक सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना (मिड डे मील) दिया जा रहा था। दूसरे बच्चों के साथ पहली कक्षा में पढ़ने वाली अफसरी परवीन भी खाना लेने के लिए कतार में खड़ी थी तभी अचानक किसी ने उसे धक्का दे दिया और वह खौलती दाल से भरी हांडी में गिर गई।
अधिकारी के अनुसार अफसरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक प्रदीप चौबे ने बताया, "हमने तीन अस्थायी अध्यापकों की सेवाएं खत्म कर दी हैं और दो स्थायी अध्यापकों का तबादला कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications