तलाशी को लेकर कंटीनेंटल ने कलाम के मांगी माफी
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "कंटीनेंटल एयरलाइंस 21 अप्रैल 2009 को सुरक्षा जांच से जुड़ी किसी भी गलतफहमी या असुविधा के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम से माफी मांगता है।"
बयान में कहा गया है, "हमारा उद्देश्य डॉ. कलाम या भारत के लोगों की भावना को आहत करना नहीं था। कंटीनेंटल एयरलाइंस को बेहद खुशी और सम्मान प्राप्त होता है जब डॉ. कलाम जैसे सम्मानित नेता उसके विमान में यात्रा करते हैं।"
बयान में कहा गया है, "हमने कलाम से औपचारिक माफी मांगी है और हमें पूरी आशा है कि वह हमारे साथ फिर यात्रा करेंगे।"
साथ ही विमानन कंपनी ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्युरिटी और ट्रांसपोर्टेशन सेक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के नियमों के पालन के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है।
विमानन कंपनी ने कहा कि ऐसी जरूरतों को पूरा करने के लिए कभी-कभी ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाती है,जिसमें विशिष्ट लोगों को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications