दूसरी तिमाही में विप्रो का अनुमानित राजस्व समान रहने के आसार (लीड-1)
विप्रो की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि पहली तिमाही में उसके प्रदर्शन के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। पहली तिमाही में इसका राजस्व 1.03 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1.3 प्रतिशत और सालाना की तुलना में 3.3 प्रतिशत कम था।
विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने बयान में कहा है, "हम कारोबार में स्थायित्व के पहले संकेत देख रहे हैं। हमें सितंबर में खत्म होने वाली दूसरी तिमाही में 1.3-1.5 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications