सूर्यग्रहण: सासाराम में दिखा अनोखा नजारा

सासाराम, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के तारेगना सहित अन्य जगहों पर मौसम की खराबी की वजह से सदी के सबसे लंबे समय तक रहने वाले सूर्यग्रहण का पूरा नजारा लोग भले ही न देख सके हों लेकिन यहां सासाराम एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया।

रोहतास जिले के सासाराम में बुधवार तड़के सैकड़ों की तादाद में लोग विभिन्न स्थानों पर जमा हुए। सुबह में 6.23 बजे जैसे सूर्यग्रहण का मनोरम दृश्य दिखा लोगों की आंखें आसमान की ओर टिकी रह गईं।

इस सूर्यग्रहण को देखने के लिए दिल्ली से 28 लोगों का एक विशेष दल सासाराम पहुंचा था। इसी दल के एक सदस्य और 'नेहरू तारा मंडल' के खगोलविद् रघु कालरा ने कहा, "यहां मौसम साफ होने की वजह से पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया। यह काफी रोचक था और इसे हमने अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस पर अध्ययन करेंगे और विभिन्न जगहों पर इन तस्वीरों का प्रदर्शन भी करेंगे।"

उधर, तारेगना में सूर्यग्रहण देखने के लिए देश तथा विदेश के खगोलविदों तथा वैज्ञानिकों सहित करीब 40,000 लोग तारेगना पहुंचे थे। परंतु बादल घिर जाने की वजह से पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं देखा जा सका। पिछले दो दिनों से पटना तथा तारेगना में डेरा जमाए दिल्ली के स्पेस सेंटर के वैज्ञानिक विक्रांत मंडल ने बुधवार को कहा कि बादल रहने के कारण वैज्ञानिकों को निराशा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+