सूर्यग्रहण : नीतीश ने इस खगोलीय नजारे को अद्भुत बताया
पटना,22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के मसौढ़ी अनुमंडल के तारेगना में सूर्यग्रहण देखने के बाद कहा कि सूर्यग्रहण के कारण धरती पर सुबह के बाद अंधकार और अंधकार के बाद प्रकाश देखना सुखद अनुभूति थी। जीवन में भी इससे सीख लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्व के महान खगोलविद् आर्यभट्ट जहां बैठकर तारों की गणना किया करते थे वहां भले ही बादलों के कारण लोग आज पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके परंतु इसे महसूस तो कर ही लिया।
उन्होंने इसे सुखद अनुभूति बताते हुए कहा कि अंधकार के बाद प्रकाश आएगा ही। इससे लोगों को जीवन में भी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों तथा खगोलविदों समेत छात्रों को भी बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज तारेगना में बादल जरूर हैं, परंतु ये छटेंगे ही।
सूर्यग्रहण के बाद बिहार के बाहर से आए कुछ वैज्ञानिकों एवं खगोलविदों को मुख्यमंत्री ने स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications