सूर्यग्रहण : चीन के ज्यादातर हिस्सों में दिखा यह खगोलीय नजारा
चोंगकिंग (चीन), 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के बहुत से हिस्सों में बुधवार सुबह पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुबह 9.15 बजे चीन की सबसे लंबी नदी येंगत्जे पर अंधेरा छा गया। दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत के चोंगकिंग और गुआंगेन शहर में इसे देखा जा सका। शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का बेहतर नजारा देखने के लिए इस दौरान सड़कों की बत्तियां बुझा दी गईं।
21वीं सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण का नजारा देखने के लिए लाखों लोग बुधवार तड़के से येंगत्जे और येलो नदी के किनारे जमा हो गए।
चीन की कोना काउंटी में सुबह 8.01 बजे आंशिक सूर्यग्रहण शुरू हुआ। यह जगह उन स्थानों में से थी जहां चीन में सबसे पहले सूर्यग्रहण दिखने वाला था। चीन के मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर शहरों में मौसम इस नजारे को देखने के लिए अनुकूल नहीं था। शंघाई में 9.35 बजे जब सूर्यग्रहण हुआ तो वहां बारिश हो रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications