लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट संसद में पेश की जाएगी : चिदंबरम
चिदंबरम ने लोकसभा में कहा, "मैंने लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट के चार खंडों को पढ़ लिया है। उसे दबाया नहीं जाएगा। उसे वैधानिक अवधि के भीतर सदन में पेश कर दिया जाएगा।"
नक्सलवाद से निपटने के मुद्दे पर चिदंबरम ने कहा, "हमने नक्सलवाद द्वारा उत्पन्न किए गए संभावित खतरे को हल्के में लिया। नक्सलियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्होंने एक जातीय संघर्ष छेड़ रखा है।"
चिदंबरम ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर इशारा करते हुए कहा, "आपने लालगढ़ में कीमत अदा की है। नक्सलियों ने एक पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया था। राज्य सरकार पुलिस थाने को कई दिनों तक मुक्त नहीं करा सकी। पुलिस थाने को तब मुक्त कराया गया, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को वहां भेजा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications