कराची में इमारत ढहने से 9 मरे
इस्लामाबाद, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी कराची शहर में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंगलवार रात लियाकताबाद जिले में पांच मंजिला इमारत ढह जाने से 10 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए।
पुलिस अधिकारी नईम खान ने बताया, "देर रात मलबे से छह शव निकाले जा चुके थे जबकि तीन की बरामदगी बुधवार सुबह हुई।" उन्होंने बताया कि हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
खान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करते हुए इमारत में एक और मंजिल बनाई गई थी।
प्रशासन शनिवार को इमारत की ऊपरी मंजिल ढहाने वाला था लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से यह काम टाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications