भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता : हॉलब्रुक
अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अलावा तीसरा कोई देश उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की एक प्रमुख ताकत होने के नाते भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचने के तत्काल बाद हॉलब्रुक ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असफाक परवेज कयानी से मुलाकात की।
हॉलब्रुक ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम हिस्से की स्वात घाटी और अन्य इलाकों में तालिबान आतंकियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के दौरान विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए 16.50 करोड़ डॉलर की मदद देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications