सूर्यग्रहण : वाराणसी में 2 की जान गई
वाराणसी, 22 जुलाई (आईएएनएस)। वाराणसी में सूर्यग्रहण देखने के लिए पवित्र गंगा नदी के तट पर जमा हुई हजारों की भीड़ में एक व्यक्ति की कुचलने से मौत हो गई जबकि एक अन्य की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पी. सी. मीणा ने बताया, "एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई और दूसरा भगदड़ के दौरान मारा गया। मारे गए दोनों व्यक्तियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications