सूर्यग्रहण: कुरुक्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रशासन ने बताया कि लगभग 15 लाख लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद थी। लोगों ने तड़के तीन बजे से ही ब्रह्मसरोवर में स्नान शुरू कर दिया था। हिदू धर्म में कुरुक्षेत्र को खासा पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहीं महाभारत का युद्ध हुआ था।
देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग मंगलवार से ही यहां जमा होने लगे थे। राज्य सरकार ने यहां सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए थे। इसके लिए यहां लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवियों को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications