सूर्यग्रहण : बांग्लादेश में रहा लोगों में भारी उत्साह
ढाका, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चिरप्रतीक्षित पूर्ण सूर्यग्रहण बुधवार सुबह बांग्लादेश के पश्चिमोत्तर हिस्से में तीन मिनट से कुछ देर तक दिखा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खगोलीय नजारे को देखने के लिए बादल घिरने के बावजूद हजारों लोग पंचागढ़ जिले में एकत्र हुए। यहां सूर्यग्रहण 7.56 बजे शुरू होकर करीब तीन से चार मिनट तक रहा जिससे दिन में रात जैसा नजारा हो गया।
इस अद्भुत खगोलीय नजारे को देख लोगों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इससे पहले बांग्लादेश में पूर्ण सूर्यग्रहण निगरानी समिति के अध्यक्ष ए.आर.खान ने मंगलवार को कहा था कि यह नजारा बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक रहेगा क्योंकि यहां 14 अगस्त 2114 तक ऐसी घटना नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications