स्वात में 27 तालिबानी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वात घाटी के तसपपराई कांदव इलाके में सेना द्वारा चलाये एक विशेष अभियान में 16 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में सेना आतंकवादियों के तीन प्रशिक्षण शिविरों को भी नष्ट कर दिया।
सेना के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि स्वात घाटी में हुए एक अन्य संघर्ष में आठ आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं बुरेन जिले में तीन आतंकवादी मारे गए। इस कार्रवाई में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications