पाकिस्तानी शासकों को हर हाल में आतंक से लड़ना होगा : चिदंबरम
चिदंबरम ने भारत के सुरक्षा हालात पर लोकसभा में जारी बहस में जवाब देते हुए कहा, "हमारी सीमा पर स्थित एक देश आतंक का केंद्र है। वह देश कभी-कभी खुद आतंकवाद का शिकार होता रहता है। इस नाते हमें वहां की पीड़ित जनता के प्रति सहानुभूति है, लेकिन उस देश के शासकों को आतंकवाद समाप्त करने की चुनौती कबूल करनी होगी।"
चिदंबरम ने कहा, "सुरक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। सांसदों को भारत के सामने खड़े विभिन्न खतरों से लड़ने के लिए एकजुटता की भावना प्रदर्शित करनी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications