सूर्यग्रहण : असम में प्रभात के बाद हुआ अंधियारा

गुवाहाटी, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 21 वीं सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण के अवसर पर बुधवार को असम में सुबह दिन निकलने के बाद करीब तीन मिनट तक अंधेरा छा गया।

सुबह 6.28 बजे सूर्यग्रहण की वजह से असम के ज्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा गया। आर. बर्मन नाम के एक वैज्ञानिक ने बताया, "यह सपने जैसा था..तीन मिनट से ज्यादा देर के लिए दिन के रात में तब्दील होने की यह अद्भुत घटना थी जिसे सिर्फ महसूस ही किया जा सकता है।"

गुवाहाटी और राज्य के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का बेहतरीन दृश्य देखने को मिला। लोगों ने यहां हीरे की अंगूठी का आकार बनने का अद्भुत नजारा भी देखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+