तमिल विद्रोहियों ने नया नेता नियुक्त किया
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि लिट्टे ने वेलुपिल्लई प्रभाकरन की जगह सेल्वरासा पद्मनाथन को नियुक्त करने का फैसला किया है।
माना जाता है कि पद्मनाथन लिट्टे के लिए हथियारों की खरीद करने वाला मुख्य एजेंट है। हाल के महीनों में उसके स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
बयान में यह भी कहा गया है कि लिट्टे ने अपना संघर्ष जारी रखने के लिए अपने ढांचे को फिर से खड़ा कर लिया है।
बयान में कहा गया है, "हमने अपने सदस्यों के बीच लंबी, व्यापक और गंभीर मंत्रणा की है। कुछ दृढ़ निर्णय लेने के लिए हमने विदेशों में स्थित अपने प्रतिनिधियों और उन बहादुर कार्यकर्ताओं से भी मंत्रणा की है, जिन्होंने रणभूमि के बाहर अपने-अपने तरीके से बहादुरी के साथ लड़ाई में हिस्सा लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications