सूर्यग्रहण : बादल घिरने से गुजरात में निराश हुए लोग
अहमदाबाद से सूरत पहुंचे 'गुजराज साइंस सिटी' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सूरत में सुबह के समय 6.25 बजे से 6.27 के बीच कुछ अंधकार महसूस किया गया लेकिन घने बादल की वजह से पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं दिखा।"
अधिकारी ने कहा कि बादल घिरने की वजह से वडोदरा और अहमदाबाद में भी पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं देखा जा सका। सबसे बड़ी निराशा राज्य के पर्यटन विभाग के हाथ लगी जिसने 250 से अधिक लोगों को सूरत में एक समारोह के लिए बुला रखा था।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी सूर्यग्रहण देखने सूरत पहुंचने वाले थे , लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण दिखने की संभावना बेहद कम होने की खबर मिलने पर उन्होंने अपना यह प्रस्तावित दौरा सुबह पांच बजे रद्द कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications