छह महीनों के भीतर होगा तमिलों का पुनर्वास : श्रीलंका (लीड-1)

फुकेट (थाईलैंड), 22 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष के दौरान विस्थापित हुए 300,000 से ज्यादा तमिलों के पुनर्वास में जुटी श्रीलंका सरकार ने भारत को भरोसा दिलाया है कि तमिल अल्पसंख्यकों के पुनर्वास का काम छह महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने भारत-आसियान बैठक के दौरान बुधवार को श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिता बोगलागामा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। बातचीत में 30 शरणार्थी शिविरों में रह रहे तमिलों के पुनर्वास के मसले पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

श्रीलंका ने नई दिल्ली को यह भी भरोसा दिलाया कि वह सत्ता में भागीदारी के जरिए तमिल अल्पसंख्यकों की भावनाओं का कद्र करने के लिए एक राजनीतिक समाधान निकालने हेतु बचनबद्ध है।

बातचीत के बाद बोगलागामा ने भारतीय पत्रकारों को बताया, "सत्ता की भागीदारी संविधान का हिस्सा है और उसका क्रियान्वयन प्रक्रिया का अंग है। हमने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।"

बोगलागामा ने कृष्णा को तमिलों के पुनर्वास और सत्ता की भागीदारी के लिए राजनयिक सर्वसम्मति बनाने की प्रक्रिया की दिशा में अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

कृष्णा ने कहा कि श्रीलंका सरकार से 300,000 तमिलों के पुनर्वास को तत्काल प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "श्रीलंका ने हमें भरोसा दिलाया है कि 180 दिन के भीतर वह ज्यादातर तमिलों का पुनर्वास कर देगी।" भारत ने तमिलों के पुनर्वास में श्रीलंका सरकार को सहायता देने की पेशकश की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से भेंट की थी। कृष्णा तीन दिन की फुकेट यात्रा पर हैं।

श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिता बोगोलागमा से मुलाकात के पूर्व कृष्णा ने भारतीय पत्रकारों से कहा था, "हमने श्रीलंका सरकार पर दबाव डाला है कि 300,000 तमिलों का अनिवार्य रूप से तत्काल पुनर्वास हमारी कार्यसूची में शीर्ष पर होना चाहिए।"

कृष्णा ने कहा था कि तमिलों के पुनर्वास में भारत श्रीलंका को सहायता देने के लिए तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+