होंडुरास ने वेनेजुएला से संबंध तोड़े
तेगुसिगाल्पा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मैनुअल जेलाया के समर्थन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज के खड़े होने के बाद यहां की सैन्य समर्थित सरकार ने वेनेजुएला से सभी तरह के संबंधों को खत्म कर दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक होंडुरास में तख्तापलट के बाद बनी सरकार ने मंगलवार को वेनेजुएला से कहा कि वह उसके यहां से अपने सभी राजनयिकों को 72 घंटों के भीतर वापस बुला ले। यहां के उप विदेश मंत्री मारथा लोरेना कास्को ने कहा कि होंडुरास भी अपने राजनयिकों को कराकास से वापस बुला लेगा।
गौरतलब है कि विगत 28 जून को होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications