संसद में सदस्यों की कम उपस्थिति से चिंतित सोनिया ने की बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, "सोनिया गांधी ने प्रत्येक राज्य के संयोजकों की संसद भवन स्थित अपने कमरे में बैठक बुलाई और सदस्यों की कम उपस्थिति पर चर्चा की।"
सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्यवाही में सांसद अधिक से अधिक हिस्सा लें और समय बिताएं, इसके लिए उन्होंने प्रत्येक राज्य से दो-दो सदस्यों को संयोजक बनाया है।
ज्ञात हो कि सोमवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के सहयोग से शिक्षा का अधिकार विधेयक पारित कराया गया था। उस वक्त कांग्रेस सदस्यों की सदन में उपस्थिति बेहद कम थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications