भारतीय वैज्ञानिक विश्व वेल्डिंग संस्थान का उपाध्यक्ष निर्वाचित
ज्ञात हो कि 62 वर्ष पुराने इस संस्थान में इस पद के लिए किसी भारतीय को पहली बार निर्वाचित किया गया है। इस संस्थान में दुनिया के 53 देश सदस्य हैं।
आईजीसीएआर की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार राज को इस पद के लिए सिंगापुर में 17 जुलाई को आयोजित आईआईडब्ल्यू की वार्षिक सभा में निर्वाचित किया गया। अगली सभा का आयोजन वर्ष 2011 में भारत में किया जाएगा।
राज पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें तीन वर्ष पहले आईआईडब्ल्यू के बोर्ड के लिए निर्वाचित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications