पूवरेत्तर से लगी सीमा पर सड़कें बनाएगी एनईसी
एनईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "एनईसी ने 56 सड़कों की पहचान की है। इन सड़कों को सीमावर्ती इलाकों में सड़क संपर्क बहाल करने तथा अंतर्राज्यीय और अंतरजिला संपर्क बहाल करने के लिए 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत विकसित किया जाना प्रस्तावित है।"
पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में देश के बाकी हिस्सों से पहुंचने का एकमात्र रास्ता असम से होकर गुजरता है। लेकिन यह रास्ता खड़ी पहाड़ियों से होकर गुजरता है और उस पर कई सारे खतरनाक मोड़ हैं।
अधिकारी के अनुसार योजना आयोग ने एनईसी को 11वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 73.94 अरब रुपये आवंटित किए हैं, जबकि एनईसी ने इसके लिए 124.50 अरब रुपये की मांग की थी।
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बिजोय कृष्ण हांडिक एनईसी के अध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications