मप्र में सूर्यग्रहण देखने में बाधक बने बादल
भोपाल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में छाए बादलों ने सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण के नजारे को देखने से लोगों को वंचित कर दिया। वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने बनती हुई डायमंड रिंग देखी और कुछ समय के लिए तो सुबह के वक्त रात के नजारे का एहसास भी किया गया।
बुधवार को तड़के चार बजे से ही हर तरफ चलह-पहल का नजारा था। घरों की छतों से लेकर पाकरे तक में लोगों का हुजूम था। हर कोई सदी के सबसे बडे सूर्यग्रहण के नजारे को देखने के लिए बेताब था। इसके बावजूद आसमान में छाए बदलो ने लोगों को अद्भुत नजारे को देखने से वंचित कर दिया।
भोपाल में भी बादल छाए रहे और लोग सूर्यग्रहण के नजारे पूरी तरह नहीं देख पाए। कुछ देर के लिए अंधेरा जरूर छा गया। ऐसा ही कुछ इंदौर में भी हुआ। इसके अलावा रीवा, सीधी, सतना और दमोह में सूर्यग्रहण को लोगों ने आसानी से देखा।
भोपाल के करीब स्थित भीम बैटका में भी सूर्यग्रहण स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सका। मशहूर शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल ने बताया कि कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था और फिर ऐसा लगा जैसे किसी ने दीया जला दिया हो और रोशनी हो गई।
सूर्यग्रहण के बाद लोगो ने स्नान किया और पूजा-पाठ करने के बाद दान का दौर शुरू हो गया है। तमाम देवालयों में लोगों की भीड़ जमा है और वे पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications