बीमार पड़े नाटो महासचिव का सफल उपचार
ब्रसेल्स, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जनरल जाप डी हूप स्केफर के मस्तिष्क में कुछ मात्रा में रक्त का थक्का जम जाने के बाद उनका सफल उपचार कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नाटो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्केफर का उपचार सफल रहा है। वह अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री रॉबर्ट वुड ने कहा, "हम इस बात से खुश हैं कि स्केफर अब स्वस्थ हैं। हम उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
गौरतलब है कि इस माह के आखिर में स्केफर अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेंगे और नाटो महासचिव का पद छोड़ देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications