ओबामा के वीटो से बचने के लिए सीनेट ने एफ-22 का निर्माण रोका
मंगलवार को सीनेट में 58-40 के बहुमत से एफ-22 के मामले पर व्हाइट हाउस और पेंटागन के रुख की जीत हुई। इस मतदान से वर्ष 2010 के बजट में एफ-22 के लिए दी गई 1.75 अरब डॉलर की राशि वापस ली जाएगी।
यह परिवर्तन ओबामा के भारी दबाव के कारण आया। रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स और महत्वपूर्ण सीनेटरों ने कहा था कि अतिरिक्त लड़ाकू विमानों की आवश्यकता नहीं है और सेना भी अन्य विमान नहीं चाहती।
ओबामा ने मतदान के तुरंत बाद कहा कि ऐसे समय जब हम दो युद्ध लड़ रहे हैं और गंभीर घाटा झेल रहे हैं, एफ-22 पर खर्च करना धन की अक्षम्य बर्बादी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications