सिस्टम विफल होने से गिरा था सुखोई-30 : एंटनी
राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने कहा, "दुर्घटना की प्राथमिक जांच से सामने आया है कि फ्लाई-बाई-वायर सिस्टम के विफल होने से दुर्घटना के घटित होने की संभावना है।"
उन्होंने कहा कि वायुसेना द्वारा विमान के रखरखाव में कमी का कोई संकेत नहीं है और उपकरणों की आपूर्ति में कमी इस दुर्घटना का कारण नहीं है।
एंटनी ने कहा कि हर दुर्घटना की एक कोर्ट ऑफ इन्क्वोयरी होती है और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकने के लिए उसके द्वारा सुझाए गए सभी उपायों का पालन किया जाता है।
दुर्घटना के कारण इस महीने के आरंभ में राज्यसभा में काफी विवाद हुआ था और एंटनी को हस्तक्षेप करते हुए कहना पड़ा था कि वायुसेना इस विमान से काफी खुश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications