संकटग्रस्त एयर इंडिया ने की किराये में कटौती
एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि विशेष किराया के तहत तीन दिन पहले टिकट खरीदे जा सकेंगे और यह ऑफर 20 सितंबर तक जारी रहेगा।
दो श्रेणियों में विशेष किराये की पेशकश की गई है। 24 घरेलू मार्गो पर पहली श्रेणी का किराया लागू होगा और इसमें आधार किराया और यात्री सेवा शुल्क शामिल होगा। इन किरायों में ईंधन सरचार्ज नहीं लगेगा।
इस ऑफर के तहत मुंबई-हैदराबाद के बीच का किराया 2079 रुपये जबकि मुंबई-कोच्चि के टिकट का मूल्य 3279 रुपये होगा। मुंबई-बेंगलुरू का किराया 2779 रुपये होगा।
दूसरी श्रेणी का विशेष किराया 70 घरेलू मार्गो पर लागू होगा। इसे सभी करों और यात्री सेवा शुल्कों से मुक्त रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications