अजीम प्रेमजी को स्थिरता के संकेत दिखे, भविष्य को लेकर उत्साहित
प्रेमजी ने संवाददाताओं से कहा, "मंदी से बाहर आने के लिए सरकार और व्यापार जगत द्वारा उठाए गए कदमों के परिणामस्वरूप हम आमतौर पर स्थिरता के संकेत देख रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि व्यवस्था में पर्याप्त तरलता है और शेयर बाजार अपने निम्न स्तर से ऊपर आ गया है। उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है और कंपनियां अपने परिणामों तथा समीक्षा में अधिक आशावान हुईं हैं।
विप्रो प्रमुख ने कहा कि यद्यपि सुधार की दिशा में यह छोटा कदम है, फिर भी स्थिरता को लेकर भरोसा बढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications