जहरीली शराब मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले गुजरात के सांसद व विधायक
एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों और विधायकों से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले को देखेंगी।
राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अहमदाबाद में 7 जुलाई को हुई जहरीली शराब त्रासदी मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
प्रतिनिधिमंडल ने बाद में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से भेंटकर उन्हें भी ज्ञापन सौंपा और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
मीरा कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य विधानसभा में उठाए गए मुद्दे उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट से इस मामले को देखने की अपील करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications