झारखंड में नक्सलियों के 3 प्रशिक्षण शिविर नष्ट
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सिमडेगा जिले के सारंगपानी गांव में
सूचना के आधार पर हमने नक्सलियों के एक ठिकाने पर छापेमारी की। जब नक्सलियों को समर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। पुलिस और नक्सलियों के बीच दो घंटे तक गोलीबारी चलती रही।"
अधिकारी ने कहा कि इस दौरान नक्सलियों के तीन प्रशिक्षण शिविर नष्ट कर दिए गए और एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। कई नक्सली मारे गए हैं जिनके शव अभी बरामद किए जाना हैं।
पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस से लूटी गए छह राइफल, दो रिवाल्वर, विस्फोटक, डेटोनेटर और माओवादी साहित्य बरामद किया है।
इस बीच आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के विरोध में घोषित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बुधवार के झारखंड बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में असर देखा गया। इस दौरान लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं और सड़कें सुनसान रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications