जमीनी विवाद में भतीजे ने चाची को जला मारा
मिली जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा थाना अंतर्गत रहने वाले जयराम शर्मा की पत्नी मालती देवी की मंगलवार को बुरी तरह जलने से मौत हो गई। मालती की बेटी रश्मि का आरोप है कि उसके चाचा के लड़के ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई थीं जिसके चलते उसकी मां की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जयराम के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसी के चलते मालती को जिंदा जला दिया गया।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक डी़ श्रीनिवास वर्मा का कहना है कि मालती देवी ने मरने से पहले कोई बयान नहीं दिया है। लिहाजा रश्मि की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व ही दमोह, छतरपुर और सागर में महिलाओं को जिंदा जलाए जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications