बच्चे के आईक्यू के लिए मां का शहरी प्रदूषण में रहना ठीक नहीं

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंवायर्नमेंटल हेल्थ साइंस (एनआईईएचएस) द्वारा कराए गए हालिया शोध से पता चला है कि मां के शहरी प्रदूषण के लगातार संपर्क में बने रहने से जन्म लेने वाले बच्चे के आईक्यू में कमी आ सकती है।

प्रदूषण के इन कारकों में पॉलीसाइलिक एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच), कोयले के जलने से हवा में मिलने वाली गैसें, डीजल, तेल व गैस के अलावा अन्य तरह के पदार्थ, जिनमें तंबाकू प्रमुख हैं। कारों से अत्यधिक मात्रा में पीएएच निकलता है।

शोध के मुताबिक पीएएच का सामना करने वाली न्यूयार्क शहर में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के बच्चों के आईक्यू में खासी कमी देखी गई है। दूसरी ओर पीएएच के संपर्क में नहीं आने वाली या बहुत कम संपर्क में आने वाली महिलाओं के बच्चों का आईक्यू स्तर काफी अच्छा पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+